फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गर्मी के साथ ही आंधी-बारिश का रेड अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भीषण गर्मी के बीच मौसम फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। अनुकूल माहौल बनने पर आंधी चलने की भी आशंका है। बृहस्पतिवार को निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनेगा। बूंदाबांदी और रिमझिम के भी आसार हैं।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, निम्न क्षोभमंडलीय पुरवा हवा की पहाड़ों से बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ से प्रतिक्रिया होने पर 27 मई की रात से आंधी-तूफान चलने का अनुमान है। अनुकूल माहौल बनने पर घने बादल मंडराने से बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी है।
बारिश के बाद तापमान में छह से आठ डिग्री तक संभावित गिरावट के बाद भीषण गर्मी के प्रकोप और लू की आशंका से राहत मिलेगी। वहीं, मंगलवार को दिन भर धूप और गर्म हवा का दौर जारी रहा। अधिकतम पारा एक डिग्री बढ़कर सामान्य से दो डिग्री अधिक 41.3 डिग्री और न्यूनतम भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी का स्तर 42 फीसदी, हवा की गति 30 किमी प्रति घंटे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें