फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शिकायतकर्ता पर घर में घुसकर हमला, डॉक्टर समेत पांच पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भोजीपुरा में डॉक्टरों की ड्यूटी न करने की शिकायत करने वाले एक व्यक्ति ने घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने भोजीपुरा पुलिस पर रिपोर्ट न लिखने का आरोप लगाकर डीआईजी से शिकायत की, उन्होंने मामले में जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन

फूल सिंह राजपूत ने डीआईजी अजय साहनी को बताया कि 15 अप्रैल की शाम कार से डॉक्टर अपने चार अज्ञात साथियों के साथ उनके अभयपुर केशवपुर स्थित घर में जबरन घुस आए। उन्होंने फूल सिंह को गालियां दीं और शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया। जब फूल सिंह ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर उनका चश्मा तोड़ दिया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने जाते समय धमकी दी कि यदि समझौता नहीं किया तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। यह घटना फूल सिंह के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना के बाद डायल 112 मौके पर पहुंची थी। फूल सिंह थाने गए, उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
-
ड्यूटी न करने की शिकायत का मामला

फूल सिंह ने बताया कि भोजीपुरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कई डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत की थी। आरोप है कि ये लोग कई वर्षों से ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे। फूल सिंह की शिकायत की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें