फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एआरपी के 20 पदों पर भर्ती, 24 तक करें आवेदन

Thu, 09 Jul 2026 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से समग्र शिक्षा के अंतर्गत अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है।विभिन्न विकास खंडों में कुल 20 रिक्त पदों पर योग्य शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य शिक्षक निर्धारित प्रारूप पर अपने आवेदन पत्र पंजीकृत डाक के माध्यम से 24 जुलाई तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पते पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन


ये नियुक्तियां विभिन्न विषयों के लिए की जानी हैं। रिक्तियों में हिंदी के 11, अंग्रेजी व गणित के दो-दो, सामाजिक अध्ययन के चार और विज्ञान विषय का एक पद शामिल हैं। इन पदों पर चयन के लिए केवल वही शिक्षक पात्र होंगे जिनके पास स्नातक उपाधि के साथ अध्यापक प्रशिक्षण योग्यता हो और परिषदीय प्राथमिक या उच्च प्राथमिक विद्यालयों में न्यूनतम पांच वर्ष का शिक्षण अनुभव हो।
आवेदक की सेवानिवृत्ति में कम से कम पांच वर्ष का समय शेष होना चाहिए। उनके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई गतिमान या सिद्ध नहीं होनी चाहिए। जो शिक्षक पहले ही एआरपी के रूप में तीन वर्ष या उससे अधिक का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, वे इस चयन प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन


चयन की प्रक्रिया लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगी। कुल 100 अंकों की इस परीक्षा में 70 अंक लिखित परीक्षा के और 30 अंक साक्षात्कार के निर्धारित किए गए हैं। साक्षात्कार के लिए केवल वही अभ्यर्थी अर्ह माने जाएंगे जो लिखित परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे।
चयनित एआरपी को नियमानुसार 4,500 रुपये प्रति माह मोबिलिटी भत्ता दिया जाएगा। इनका कार्यकाल शुरुआती तौर पर एक वर्ष का होगा। इसे हर साल परफॉर्मेंस अप्रेजल के आधार पर अधिकतम तीन वर्षों तक नवीनीकृत किया जा सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें