फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बकाया भुगतान न करने पर बहेड़ी चीनी मिल से होगी वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की समन्वय बैठक में गन्ना किसानों के बकाये और बिजली कटौती जैसे मुद्दे छाए रहे। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नवाबगंज व बहेड़ी की चीनी मिलें किसानों का बकाया नहीं दे रही हैं। इस पर जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि बहेड़ी शुगर मिल के खिलाफ आरसी जारी करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

बैठक में जर्जर सड़कों और संकरे पुलों का मुद्दा भी गूंजा। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने डीएम से कहा, बहेड़ी से बरेली के बीच पनवड़िया पुल व रजपुरा के निकट स्थित पुल का संपर्क मार्ग कट गया है। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य ने कुंदरा कोठी रोड के चौड़ीकरण, अमीन नगर में बाढ़ और दलेलनगर-अधकटा के बीच अप्सरा नदी पर ब्लैक स्पॉट का मुद्दा उठाया। जल जीवन मिशन के तहत खोदकर छोड़ दी गईं सड़कों का मामला भी गूंजा।
एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने बीसलपुर रोड पर नई जेल के निकट स्थित संकरे पुल के चौड़ीकरण की जरूरत बताई। बरेली-बदायूं रोड पर इचौरिया के पास खराब सड़क को ठीक कराने के निर्देश दिए। धनराशि जमा होने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं लगने और किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं मिलने पर जनप्रतिनिधियों एसडीओ भुता व फरीदपुर से नाराजगी जाहिर की। डीएम अविनाश सिंह से उनके कार्यक्षेत्र में फेरबदल किए जाने की बात कही। मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने भी क्षेत्र की समस्याएं रखीं। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर उमेश गौतम, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें