फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मदरसों के 20 हजार विद्यार्थियों का रिकॉर्ड लापता

Fri, 11 Aug 2023 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मदरसा बोर्ड अपने स्कूलों में पढ़ रहे सभी विद्यार्थियों की जानकारी यूडायस पोर्टल पर साझा करने से लगातार बच रहा है। बीएसए संजय सिंह ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को पत्र जारी करके मदरसों में पढ़ रहे छात्रों की रिपोर्ट मांगी है। करीब 33 मदरसे ऐसे हैं, जिनकी रिपोर्ट पोर्टल पर गलत अपलोड की गई है। इन मदरसों में पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या महज दस दिखाई गई है जबकि वास्तविक संख्या इससे कई ज्यादा बताई गई है।
विज्ञापन

यह है स्थिति-
जिले में मदरसा बोर्ड के 355 स्कूल हैं। इनमें पंजीकृत छात्रों की संख्या 45,340 है। यूडायस पर केवल 24,826 विद्यार्थियों का डाटा ही अपलोड किया गया है। करीब 298 स्कूलों ने 20,514 विद्यार्थियों की संख्या की जानकारी यूडायस पोर्टल पर अपलोड नहीं है। नगर क्षेत्र समेत सभी ब्लॉकों में मदरसों में पढ़ रहे छात्रों की स्थिति स्पष्ट नहीं है। ज्यादातर ब्लॉकों में एक भी मदरसे का डाटा अपलोड नहीं किया गया है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कई बार पत्र भी लिखा जा चुका है।
ब्लॉकवार स्थिति
आलमपुर जाफराबाद में-2, आंवला- 0, बहेड़ी-15, नगर क्षेत्र- 29, भदपुरा-0, भोजीपुरा- 0, भुता-0, फरीदपुर-3, फतेहगंज पश्चिमी-0, क्यारा-0, मझगवां-0, मीरगंज-0, नवाबगंज-0, रामनगर-0, दमखोदा-0, शेरगढ़-0, बिथरी चैनपुर-8
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें