- बरेली में प्रस्तावित है यूपी आईएमए का वार्षिक अधिवेशन
बरेली। उप्र मेडिकल काउंसिल में अपंजीकृत होने से आयुष्मान कार्डधारकों का इलाज कर रहे चिकित्सकों का भुगतान कई माह से लंबित है। संबंधित प्रकरण पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने जल्द भुगतान का अनुरोध किया है।
आईएमए भवन में रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान ये जानकारी वन मंत्री ने दी। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उनके उचित निस्तारण का आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया। वन मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री को बरेली में 29, 30 नवंबर को प्रस्तावित यूपी आईएमए के वार्षिक अधिवेशन, कॉन्फ्रेंस में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित भी किया गया है। इसकी मेजबानी इस बार आईएमए को मिली है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरके सिंह ने आयोजन की जानकारी साझा की। साथ ही, 50 से कम बेड वाले अस्पतालों की पंजीकरण अवधि एक से बढ़ाकर पांच वर्ष करने पर आईएमए बरेली शाखा के चिकित्सकों की ओर से आभार जताया। अमर उजाला ब्यूरो