फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सगे भाइयों ने फर्जी निकाहनामा बनवाकर किया जमीन से बेदखल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सर्किट हाउस पर बृहस्पतिवार को जनसुनवाई की। 30 मिनट में 45 महिलाओं ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं।
विज्ञापन

हर महिला की शिकायत में वर्षों का संघर्ष झलक रहा था। हासीन बानो ने बताया कि माता-पिता की मौत के बाद सगे भाइयों ने उसके हिस्से की जमीन हड़पने के लिए उसका फर्जी निकाहनामा बनवाकर कोर्ट में दाखिल कर दिया। उन्होंने इसकी शिकायत की, पर पुलिस ने कोई मदद नहीं। थक-हारकर वह सर्किट हाउस पहुंची थीं। भोजीपुरा निवासी नीरू बी ने बताया कि वर्ष 2023 में उन्होंने प्रेम विवाह किया था। एक साल बाद ही पति ने धोखा देकर दूसरा प्रेम विवाह कर लिया।
विज्ञापन

इन सभी यातनाओं से जब वह टूट गईं तो एक युवक ने उनको बेटे सहित अपना लिया। उसके साथ वह दुबई चली गईं। उसने भी धोखा दिया।
वह नीरू को वहीं छोड़कर चला आया। दो माह बाद वह बरेली आ सकीं। यहां बच्चे को लेकर भटकती रहीं। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें