- शकुंतला देवी मेमोरियल टी-20 प्राइजमनी क्रिकेट लीग का शुभारंभ
बरेली। पत्रकार क्रिकेटर्स क्लब की ओर से आयोजित शकुंतला देवी मेमोरियल टी-20 प्राइजमनी क्रिकेट लीग का आगाज बृहस्पतिवार को डोहरा रोड स्थित निशांत पटेल क्रिकेट स्टेडियम में किया गया। लीग का शुभारंभ सीडीओ जगप्रवेश ने किया।
पहला मुकाबला अपना क्लब और आरसीसी के मध्य खेला गया। इसमें आरसीसी ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपना क्लब ने आरसीसी को 119 रन का लक्ष्य दिया। स्कोर का पीछा करने उतरी आरसीसी ने 14 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल किया। आरसीसी की ओर से राणा ने 43 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं अपना क्लब की ओर से इमरान ने दो विकेट लिए।
दूसरा मुकाबला आइकेयलो और रवि ब्रदर्स दिल्ली के बीच खेला गया। इसमें आइकेयलो ने दस रनों से विजय हासिल की। टॉस जीतकर आईकेयलो ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रवि ब्रदर्स दिल्ली को 131 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी रवि ब्रदर्स दिल्ली की टीम 120 रन पर ही ऑल आउट हो गई। आइकेयलो की तरफ से हर्ष राणा ने 52 रनों की शानदार पारी खेली। दिल्ली की ओर से अंकित व सिद्धार्थ ने तीन-तीन विकेट झटके। आइकेयलो की ओर से सोनू अधिकारी और पृथ्वी ने तीन-तीन विकेट लिए l
इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष सुनील सक्सेना और सचिव प्रशांत रायजादा ने बताया कि शुक्रवार को पहला मुकाबला रवि ब्रदर्स दिल्ली और ओएसिस क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला आरसीसी और एमएलसीसी के बीच होगा। संवाद