फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जागे जिम्मेदार, हटवाया साप्ताहिक बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कुतुबखाना जैसे व्यस्ततम इलाके में अतिक्रमण और जाम की समस्या वर्षों पुरानी है। साप्ताहिक बाजार कोढ़ में खाज की तरह समस्या को और बढ़ा देता है। बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के अफसर जागे। चार घंटे तक संयुक्त अभियान चलाकर साप्ताहिक बाजार और अतिक्रमण को हटवाया। दुकानदारों का सामान जब्त कर जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार के अंक में अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे दल-बल के साथ पहुंचे अफसरों ने पहले कुमार टाकीज से सराय खाम रोड तक अतिक्रमण हटवाया। इसके बाद टीम कुतुबखाना पहुंची। वहां किला रोड तक अतिक्रमण करने वालों को खदेड़ा। कुतुबखाना से जिला अस्पताल होते हुए नावल्टी तक अभियान चलाया। इसके बाद जाम की समस्या कुछ कम हुई। सिटी मजिस्ट्रेट ने दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, अन्यथा जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के अधिकारी अब तक पत्र भेजने की बात कहकर मामले को टाल रहे थे।
60 हजार का जुर्माना वसूला
अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूला गया। राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि 60 हजार रुपये की जुर्माने की रसीदें काटी गई हैं। अभी काफी सामान नगर निगम के गोदाम में जब्त है। उनका भी चालान काटा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें