बरेली। बाबा वनखंडीनाथ मंदिर जोगी नवादा में रामलीला मंचन के दूसरे दिन कई महत्वपूर्ण प्रसंगों को दर्शाया गया। सबसे पहले मनु-शतरूपा के प्रसंग और इसके बाद रावण की कठोर तपस्या और उसके पुत्र जन्म की कथा का मंचन किया गया। लीला मंचन में दिखाया गया कि रावण का पुत्र मेघनाद रामायण काल का एक शक्तिशाली योद्धा था। उसका जन्म एक खास घटना से जुड़ा है।
विज्ञापन
रावण एक महान ज्योतिषी था, उसने सभी ग्रहों को 11वें स्थान पर स्थापित करने की योजना बनाई थी ताकि उसका पुत्र अजेय और महाशक्तिशाली बने। लेकिन शनि ने अपना स्थान बदल लिया। क्रोध में आए रावण ने शनि के पैर पर प्रहार किया। लीला मंचन के दौरान मेला संयोजक गिरधारी लाल साहू, संजीव शर्मा, धर्मेंद्र राठौर, सचिन राठौर, मुन्नालाल राठौर, सत्येंद्र राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद