फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: इस जिले में कई दुकानों पर नहीं बांटा गया राशन, मायूस होकर लौटे कार्डधारक; जानें वजह

Tue, 22 Jul 2025 06:21 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

जिले में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को अगस्त माह के लिए आवंटित राशन का निशुल्क वितरण किया जाना है, लेकिन सोमवार को कई कोटेदारों ने हड़ताल के चलते राशन नहीं बांटा। दुकानों पर पहुंचे कार्डधारक मायूस होकर लौट गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में छह माह से बकाया लाभांश (कमीशन) का भुगतान न होने से आक्रोशित कई कोटेदारों ने सोमवार को हड़ताल जारी रखी। इसके चलते राशन लेने पहुंचे कार्डधारकों को मायूस होकर खाली हाथ लौटना पड़ा। अफसरों ने मुख्यालय से संपर्क कर कोटेदारों के खाते में जल्द लाभांश भेजने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


रविवार के बाद सोमवार को जिले में हड़ताल का मिला-जुला असर दिखा। शहर में बिहारीपुर के कई कोटेदारों ने राशन वितरण नहीं किया। आलमगिरीगंज समेत शहर की सीमा से सटे कोटेदारों ने राशन वितरण किया। आंकड़ों के अनुसार सोमवार शाम पांच बजे तक करीब 50 हजार कार्ड धारकों को राशन वितरण किया गया।

प्रदेश स्तर से मिला ये आश्वासन 
उप्र सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष अंशुल ने बताया कि शासन स्तर से दो दिन में सभी बकाया भुगतान खाते में पहुंचने का आश्वासन मिला है। लिहाजा, सोमवार को दुकान पर राशन वितरण किया। अगर आश्वासन के बावजूद लाभांश न मिला या मांग पूरी न हुई तो प्रदेश संगठन के नेतृत्व में जो निर्णय लिए जाएंगे, उसका समर्थन करेंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Free Ration Scheme: राशन कार्डधारकों के लिए अपडेट, जुलाई में इस तारीख से बंटेगा अगस्त का खाद्यान्न

जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि सभी कोटेदारों के भुगतान की फाइल पास है। 48 घंटे में सभी का लाभांश खाते में पहुंच जाएगा।

विज्ञापन

मशीनों का अपडेशन पूरा, वितरण में अड़चन नहीं
जिला पूर्ति अधिकारी के मुताबिक, मशीनों के स्कैनर अपडेशन की कार्रवाई सोमवार को पूरी हो गई। लिहाजा, राशन वितरण में अब अड़चन नहीं है।

लोग बोले- गोदाम से कोटेदार ने नहीं उठाया राशन
मलूकपुर, कुंवरपुर, जुग्गन वाली गली की ओर संचालित कोटे की दुकानें सोमवार को बंद रहीं। दुकान पर कोई कर्मचारी या संचालक मौजूद नहीं था। स्थानीय निवासियों ने बताया कि रविवार को राशन लेने पहुंचे तो कोटेदारों ने गोदाम से राशन न उठाने की बात कहकर भेज दिया। सोमवार को जब पहुंचे तो दुकान पर ताला मिला। कोटेदारों को कॉल की पर राशन बांटेंगे या नहीं, इस पर उन्होंने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें