फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोशाला में गायों की दयनीय स्थिति... जख्मों को नोच रहे कौए, हिंदूवादी संगठन ने जताया विरोध

Wed, 23 Oct 2024 01:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष अनुपम शंखधार ने आरोप लगाया कि गोशाला में गायों को सही चारा पानी नहीं दिया जा रहा है। कई गायें बीमार हैं, इनका उपचार भी नहीं कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
गोशाला में नारेबाजी करते हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के विकास खंड रामनगर के मउचंदपुर गांव में संचालित गोशाला में गोवंशीय पशुओं की बेहद दयनीय स्थिति है। इसको लेकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गोशाला में पहुंचकर कड़ा विरोध जताया। नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन भी किया। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष अनुपम शंखधार ने बताया कि कई दिनों से उनको गांव के स्थानीय कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से सूचना मिल रही थी कि गोशाला में गायों की स्थिति काफी दयनीय है। बुधवार सुबह आठ बजे जब मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि गोशाला में 11 गायें बीमारी की हालत में है। उनके जख्मों को पक्षी नोच रहे थे।

विज्ञापन

कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप 
इस मामले में गोशाला के कर्मचारियों से बातचीत की तो वे संतोषजनक जवाब न देकर अभद्रता करने लगे। कार्यकर्ताओं ने फोन पर गोशाला के केयरटेकर को सूचना दी। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे केयरटेकर ने गायों को चारा-पानी आदि की व्यवस्था कराई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कई गायों के अवशेष गोशाला के समीप जमीन में मिले। 

गोशाला में हरे चारे की व्यवस्था भी नहीं है। गोशाला में व्याप्त अव्यवस्थाओं से नाराज कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। अनुपम शंखधार ने बताया कि गोशाला की स्थिति के वीडियो एसडीएम को व्हाट्सएप पर भेजे हैं। उनकी मांग है कि गोशाला में गायों के लिए चारा-पानी की बढ़िया व्यवस्था की जाए। जो गायें बीमार हैं, उनका उपचार कराया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें