मिस्टर इंडिया बने देवेंद्र व मिस इंडिया रश्मि
देवेंद्र गंगवार चुने गए मिस्टर इंडिया
इंडियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से उत्तराखंड के काशीपुर में 15 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय स्तर की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में शहर के देवेंद्र गंगवार ने मिस्टर इंडिया का खिताब जीता। आईबीएफए के प्रदेश अध्यक्ष नदीम खान ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
निर्णायक राउंड में देवेंद्र को मिस्टर इंडिया का खिताब व बाइक देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं, महिला वर्ग में रश्मि को मिस इंडिया का खिताब व 11 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से नवाजा गया। आईबीएफए के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु चौहान, मोहम्मद कमर, अशोक चौधरी, मनमोहन सिंह तनेजा, आलम सिद्दीकी आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दीं।