फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राशिद ने टी-37 100 मीटर दौड़ में हासिल किया तृतीय स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। यूपी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन और पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से शनिवार को बीएल एग्रो स्टेडियम में दो दिवसीय नौवीं यूपी स्टेट पैरा पावरलिफ्टिंग और पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें 23 टीमों के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें बरेली के राशिद ने टी-37 के 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महिला यूपी स्टेट 100 मीटर और 200 मीटर टी-45, 46, 47 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर की तृप्ति राजपूत ने पहला, बुलंदशहर की अनुराधा चौहान ने दूसरा और आजमगढ़ की बिट्टू यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर टी-42, 44 वर्ग में मुरादाबाद की रितिका पाल को प्रथम, बागपत की दिव्या को दूसरा, शाहजहांपुर की स्वाति गुप्ता को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। पुरुष यूपी स्टेट 100 मीटर टी-13 वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गाजियाबाद के यश ने पहला, प्रियांशु ने दूसरा और जाहिद खान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर टी-42, 63 वर्ग में शामली के संदीप कुमार को प्रथम, सिद्धार्थ नगर के सागर को द्वितीय और लखीमपुर के अफ्रोज को तृतीय स्थान मिला।
टी-11 वर्ग के 100 मीटर दौड़ में मेरठ के गौरव कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टी-35 वर्ग के 100 मीटर दौड़ में मेरठ के रवि कुमार को पहला, बागपत के विपिन को दूसरा, मेरठ के कार्तिक को तीसरा स्थान मिला। टी- 36 वर्ग के 100 मीटर दौड़ में मेरठ के अनुभव और विष्णु को क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

टी- 37 वर्ग में गाजियाबाद के फरमान ने प्रथम, मथुरा के अश्विनी कुमार ने द्वितीय, बरेली के राशिद अली खान ने तृतीय स्थान हासिल किया। टी-38 वर्ग में मिरजापुर के श्रेयांशु पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टी-42, 63 वर्ग में शामली के संदीप कुमार ने पहला, सिद्धार्थ नगर के सागर को दूसरा और लखीमपुर के मो. अफरोज को तीसरा स्थान मिला।
टी-44 में 100 मीटर दौड़ में मथुरा के नवनीत प्रथम
पुरुष वर्ग टी-44 में 100 मीटर दौड़ में मथुरा के नवनीत कुमार को पहला, सहारनपुर के नीधेश और मशरूर अहमद को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। टी-45, 46, 47 वर्ग में सहारनपुर के अवनीश ने पहला, कन्नौज के उपेंद्र कुमार को दूसरा, आजमगढ़ के अफ्रोज जावेद को तीसरा स्थान मिला। टी-35 200 मीटर दौड़ में गाजियाबाद के फरमान ने प्रथम, मथुरा के श्याम कुमार ने द्वितीय, सहारनपुर के प्रियांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टी-44 200 मीटर दौड़ में श्रावस्ती के धर्मेंद्र को पहला, शाहजहांपुर के नीलेश को दूसरा, शामली के अंकित को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। टी-12 वर्ग के 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बस्ती के प्रदीप कुमार वर्मा को पहला स्थान हासिल हुआ।
बिजनौर की पूर्णिमा ने पाया पहला स्थान
महिला टी-11 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बिजनौर की पूर्णिमा को पहला स्थान प्राप्त हुआ। टी-13 में लखनऊ की सुप्रिया को पहला स्थान प्राप्त हुआ। टी-42, 44, 63, 64 वर्ग में रितिका पाल को पहला, बागपत की दिव्या को दूसरा, शाहजहांपुर की स्वाति गुप्ता को तीसरा स्थान मिला। टी-12 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सीतापुर की सोनिका ने पहला स्थान हासिल किया।
महिला टी-46 400 मीटर वर्ग प्रतियोगिता में शामली की नेहा ने प्रथम स्थान हासिल किया। टी-13 400 मीटर में लखनऊ की सुप्रिया को पहला स्थान मिला। टी-12 में सीतापुर की सोनिका देवी को प्रथम स्थान मिला। पुरुष वर्ग टी-38 400 मीटर दौड़ में मिरजापुर के श्रेयांशु पाल ने पहला स्थान हासिल किया। एफ-51 क्लब पुरुष प्रतियोगिता में गाजियाबाद के दीपक को पहला स्थान मिला। एफ-51 चक्का फेंक में मथुरा के रिमोर्टन सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। एफ-53 चक्का फेंक में महिला प्रतियोगिता में कानपुर की प्रियंका को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। एफ-53 भाला फेंक में हापुड़ की प्रियंका को प्रथम स्थान मिला। एफ-35 चक्का फेंक में शाहजहांपुर की विमला देवी ने पहला स्थान हासिल किया।

इससे पूर्व चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। बीएल एग्रो के प्रबंध निदेशक और यूपी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संरक्षक आशीष खंडेलवाल, यूपी पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ. कवींद्र चौधरी ने बीएल एग्रो के प्रयासों की प्रशंसा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें