Rape done by giving intoxicants, now doing second marriage
बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र निवासी युवती ने मोहल्ले में ही रहने वाले विशाल के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि विशाल ने उससे शादी की और अब दूसरी शादी करने जा रहा है। उसने शादी रुकवाने की भी मांग की है।
एसएसपी से की शिकायत में युवती ने कहा है कि चार साल पहले विशाल खुद को डॉक्टर बताकर उससे मिला था। दवा में नशीला पदार्थ देकर उसने दुष्कर्म किया और फोटो व वीडियो के जरिये ब्लैकमेल करके शारीरिक शोषण करने लगा। आरोप लगाया कि छह फरवरी की शाम विशाल अपने दो साथियों को लेकर उनके घर में घुस आया।
कहा कि सात फरवरी को उसकी शादी वाले आ रहे हैं। अगर उसके घर की ओर दिखी तो जान से मार दी जाएगी। युवती का कहना है कि विशाल उससे शादी कर चुका है और अब दूसरी शादी करने जा रहा है। उसने विशाल की शादी रुकवाने की भी मांग की। एसएसपी के आदेश पर विशाल के खिलाफ थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।