फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निर्माण और विकास के नाम पर बेतरतीब खोदाई...मुसीबत झेल रही जनता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीएम ग्रि़ड योजना में निर्माण और विकास कार्यों के नाम पर बेतरतीब खोदाई किए जाने का खामियाजा लोगों को अब तक भुगतना पड़ रहा है। डीडीपुरम, मॉडल टाउन और एकतानगर में रोजाना परेशानियों का सामना कर रहे लोग नगर निगम अफसरों से बार-बार सवाल कर रहे हैं। बदले में उन्हें आश्वासन मिलते हैं और मौके पर खानापूरी कर दी जा रही है। इसी तरह सिविल लाइंस की जेल रोड पर दो साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदाई की गई, अब तक सड़क पूरी तरह से ठीक नहीं कराई गई। ब्यूरो
विज्ञापन


जहां खोदाई हुई है, वहां सड़कों को ठीक कराने और मैनहोल बंद कराने का काम तीन महीने से पहले ही पूरा कराने की तैयारी है। फिलहाल बारिश का अवरोध है। इस दौरान कोई हादसा ने होने पाए, इसके लिए जरूरी उपाय करने के आदेश कार्यदायी संस्था के साइट इंजीनियर को दिए गए है। बेतरतीब खोदाई करने पर जुर्माना भी लगाया गया है। -मनीष अवसथी, मुख्य अभियंता, नगर निगम
यह है हाल
डीडीपुरम, मॉडल टाउन : कम से तीन महीने और झेलनी पड़ेगी दिक्कत
सीएम ग्रिड योजना के पहले फेज में 46 करोड़ की लागत से काम नवंबर 2024 में शुरू हुआ। जून 2026 तक काम पूरा होना है। काम को रफ्तार देने के लिए डीडीपुरम, मॉडल टाउन और एकतानगर की प्रमुख सड़कें छह महीने से ऊबड़-खाबड़ हैं। बारिश में हालत और बिगड़ी है। मौके की पड़ताल में बृहस्पतिवार को स्टेडियम से डीडीपुरम, डीडीपुरम चौराहे से कुष्ट आश्रम तक, अर्बन कोआपरेटिव बैंक के नजदीक से एकतानगर वाले मार्ग का बुरा हाल मिला। एकता नगर वाली सड़क के किनारे मैनहोल वाले गड्ढे हैं। हादसे का खतरा सबके सामने है। ये गड्ढे और मैनहोल तीन महीने में व्यवस्थित हो पाएंगे, तब तक दिक्कत झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

सेटेलाइट से बड़ा बाईपास मार्ग : पहले बेतरतीब खोदाई फिर सड़क ठीक नहीं कराई
जल निगम ने सेटेलाइट से बड़ा बाइपास मार्ग पर सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदाई कराई और सड़क को समतल करने के नाम पर खानापूरी की गई। नतीजा काम होने के एक साल बाद भी सड़क समतल नहीं हो पाई है। जहां सड़क धंसी, वहां वाहन असंतुलित होकर गिर रहे हैं। सेटेलाइट से श्यामगंज चौराहा और वहां से बरेली कॉलेज वाले मार्ग पर सीवर लाइन के लिए खोदाई हुई। अभी तक सड़क समतल नहीं की गई है। सूफी टोला के ठीक सामने भी सड़क धंस गई थी। आसपास के लोगों ने मलबा डालकर काम चला लिया। नगर निगम और जल निगम के अभियंता अब तक वहां स्थिति देखने तक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

लोगों की बात
दो साल पहले सीवर लाइन के लिए खोदाई हुई। सड़क कामचलाऊ तरीके से ठीक की गई। अब तक लोग मुसीबत झेल रहे है।
-सुधीर कुमार माथुर, सिविल लाइंस जेल रोड
मैं देखता हूं कि शहर में कहीं भी सड़क खोद दी जाती है लेकिन इसे ठीक करने की याद नहीं रहती। इससे जनता परेशान है।
-मुकेश कुमार झा, बरेली कॉलेज के सामने

खतरे यहां भी हैं-

फोटो- बेतरतीब खोदाई वाले पैकेज के साथ ये फोटो लग सकते हैं-तीन डीसी

श्यामगंज पेट्रोल पंप के दोनों ओर नाले की सफाई के लिए खोदाई की गई। स्लैब अब तक नहीं डाले गए।
सूफी टोला मार्ग के ठीक सामने स्मार्ट सिटी की मुख्य सड़क धंसी तो गड्ढा हो गया। वाहन गिर रहे हैं। लोग चोट खा रहे हैं।
संजयनगर में खतरे के नाले के कई हिस्सों में स्लैब गायब है। बच्चों के गिरने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें