फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबरातः गड्ढे-पत्थरों भरी सड़कों पर होरियारों का होगा इम्तिहान

विज्ञापन
सीवर की खोदाई के चलते बंद किया गया बरेली कॉलेज मार्ग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

जिन रास्तों से होकर निकलनी है रामबरात उनमें से ज्यादातर बंद
विज्ञापन

कालीबाड़ी से श्यामगंज तक सड़क पर बिछे हैं पत्थर

बरेली। शहर में होली पर रामबरात निकलनी है, लेकिन शहर की ज्यादातर सड़कें खुदी पड़ी हैं। गड्ढे और पत्थर भरी सड़कों पर इस बार होरियारों का कड़ा इम्तिहान होगा। सड़कों पर पड़े पत्थर प्रशासन के लिए भी सिरदर्द बनेंगे। दो साल पहले रामबरात में कुछ हुड़दंगियों ने पथराव कर दिया था। अब तो सड़कों पर ही बेशुमार पत्थर पड़े हैं। शहर में आम ट्रैफिक ही नहीं निकल पा रहा है तो रामबरात कैसे निकल पाएगी। सिस्टम ने खुदी सड़कों के बीच ही दिवाली करा दी थी। ऐसे में सिस्टम से यह उम्मीद करना कि वह होली से पहले सड़कों को ठीक करा देगा, बेमानी है।
होली पर बड़ी बमनपुरी के नृसिंह मंदिर से रामबरात निकलती है। बरात मलूकपुर चौराहा, बिहारीपुर ढाल और घंटाघर पहुंचेगी। यहां से जिस रास्ते पर बरात आगे बढ़ेगी वह सीवर लाइन बिछाने के लिए खुदा पड़ा है। यहां से बरात को नॉवल्टी चौराहे से पुराना रोडवेज बस अड्डे होते हुए बरेली कॉलेज और फिर श्यामगंज आना है। बरेली कॉलेज के सामने नाला निर्माण के लिए गहरी खोदाई की गई है। लिहाजा बरेली कॉलेज से नॉवल्टी चौराहा रोड बंद है। दूसरा रास्ता नावल्टी चौराहे से पटेल चौक होते हुए श्यामगंज आने का है। वहां भी सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदाई चल रही है। इसके अलावा बरेली कॉलेज से श्यामगंज तक सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क का निर्माण अब तक नहीं करा गया है। पत्थर बिछाकर छोड़ दिया गया है। श्यामगंज ओवरब्रिज के नीचे भी सड़क ऊबड़-खाबड़ है। यहां भी बरात निकलने में दिक्कत होगी। बरात यहां से साहू गोपीनाथ, मठ की चौकी से होते हुए किला चौराहा पहुंचेंगी। किला रोड भी खुदी पड़ी है। यहां सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदाई के चलते एक लेन पर ही ट्रैफिक गुजरा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि रूट को देखकर सभी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। इस संबंध में जल निगम से भी बात की जाएगी और रूट ठीक कराया जाएगा।

यह है रामबरात का रूट

रामबरात बमनपुरी के नृसिंह मंदिर से शुरू होकर मलूकपुर चौराहा, बिहारीपुर ढाल, घंटाघर, नॉवल्टी चौराहा, रोडवेज बस अड्डा, बरेली कॉलेज गेट, कालीबाड़ी, श्यामगंज चौराहा, साहू गोपीनाथ, मठ की चौकी, शिवाजी मार्ग, कुतुबखाना चौराहा, बड़ा बाजार, किला चौराहा, सिटी सब्जी मंडी से मलूकपुर चौराहा होते हुए वापस बमनपुरी पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें