फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रामायण वाटिका दो महीने के लिए बंद, संवारेगा बीडीए, श्रीराम की 51 फुट ऊंची मूर्ति लगेगी

Tue, 11 Mar 2025 02:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि दो से ढाई महीने तक वाटिका में काम होगा। राम वन गमन से जुड़े प्रसंगों को थ्रीडी चित्रों के संग दीवारों पर उकेरा जाएगा।
विज्ञापन
रामायण वाटिका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में पुष्प प्रदर्शनी रविवार को समाप्त हुई तो सोमवार से रामायण वाटिका दो महीने के लिए बंद कर गई, लेकिन लोगों में इसे देखने का क्रेज बरकरार रहा। शहर के विभिन्न हिस्सों से तमाम लोग सोमवार को सुबह दस बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए।

विज्ञापन


शाम तक लोग आते और लौटते रहे। वाटिका के द्वार पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। श्रीराम की मूर्ति के मॉडल के साथ कुछ लोगों को पहले तो फोटो खिंचाने दी गई, लेकिन जब लोगों की संख्या बढ़ी तो प्रवेश रोक दिया गया। लोग बाहर से ही तस्वीरें खींचकर लौट गए।

बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि दो से ढाई महीने तक वाटिका में काम होगा। राम वन गमन से जुड़े प्रसंगों को थ्रीडी चित्रों के संग दीवारों पर उकेरा जाएगा। वन गमन से जुड़े हनुमान, जटायु की प्रतिमाएं भी लगेंगी। भगवान राम की 51 फुट ऊंची मूर्ति का निर्माण भी तीन महीने में पूरा होने के आसार हैं। रामायण वाटिका में पुष्प प्रदर्शनी का समापन समारोह मंगलवार को शाम छह बजे होगा।
विज्ञापन


इसमें पुष्प सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न चौराहों को गमलों से सजाने- संवारने वाली संस्थाओं और व्यक्तियों, बीडीए कर्मियों तथा सुरक्षा कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें