फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला महाविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा राम भरोसे

विज्ञापन
विज्ञापन
-मुख्य द्वार पर नहीं सुरक्षाकर्मी, कॉलेज ने पुलिस विभाग को लिखा पत्र
विज्ञापन

बरेली। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय कन्या महाविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है। मुख्य द्वार से कॉलेज भवन तक कहीं चेकिंग नहीं होती। बाहरी लोग भी बेरोकटोक प्रवेश करते हैं, जबकि कागजों में 22 लोगों को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। कॉलेज के बाहर पुलिस पिकेट भी नहीं दिखती।
मुख्य द्वार से महाविद्यालय का भवन करीब 200 मीटर दूर है। इसके बीच गेट लगा है, जिसके पास पार्किंग बनी है। दोपहर 1:13 बजे मुख्य प्रवेश द्वार पर कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं दिखा। छात्राएं व बाहरी लोग बेरोकटोक परिसर में आ-जा रहे थे। पार्किंग के गेट पर भी चेकिंग नहीं हो रही थी।
विज्ञापन



किसके इशारे पर चल रहा इंटरनेट कैफे?
महाविद्यालय के मुख्य द्वार के पास दीवार से सटाकर इंटरनेट कैफे संचालित किया जा रहा है। यहां कई छात्राएं अपने दस्तावेजों के साथ खड़ी दिखीं। पास ही कुछ युवक भी खड़े थे। रोड पर ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा की कतार लगी थी। कैफे को संचालित करने की अनुमति किसने दी? जिम्मेदार इसका जवाब नहीं दे सके। दोपहर 1:30 बजे वहां पुलिस पिकेट भी नहीं दिखी।


कॉलेज प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
छात्राओं ने बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश के दौरान चेकिंग नहीं की जाती। छुट्टी के समय बाहरी युवक गेट को घेरे खड़े रहते हैं। पूर्व में गेट के बाहर पुलिस तैनात रहती थी, अब महाविद्यालय प्रशासन और पुलिस दोनों ही सुरक्षा व्यवस्था को नजरअंदाज कर रहे हैं। कुछ छात्राओं ने बताया कि मुख्य द्वार से कई बार छुट्टा पशु भी परिसर में प्रवेश कर जाते हैं।
विज्ञापन


महाविद्यालय में 22 शिक्षकों का रोस्टर बनाया गया है। इसमें प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य भी शामिल हैं। सभी निर्धारित समय पर परिसर में निरीक्षण करते हैं। मुख्य द्वार के बाहर पुलिस पिकेट उपलब्ध कराने के लिए पुलिस विभाग को पत्र लिखा जा चुका है। रिमाइंडर भी दिया गया है। -प्रो. दीपा अग्रवाल, चीफ प्रॉक्टर, वीआरएएल राजकीय महिला महाविद्यालय
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें