फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः सपा को तोड़ने के पीछे रामगोपाल का षड्यंत्र : शिवपाल यादव

Wed, 02 Oct 2019 09:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संयुक्त प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव ने बुधवार को सपा महासचिव रामगोपाल पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि रामगोपाल यादव ने सपा को कमजोर करने और तोड़ने का षड्यंत्र रचा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगले चुनाव में सपा से किसी तरह का कोई समझौता नहीं होगा।  

विज्ञापन


वह पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल भंडार कुआं निवासी अंजुम रजा के निधन पर उनके परिवार वालों को सांत्वना देने बुधवार को यहां उनके घर पहुंचे। किडनी की बीमारी के कारण अंजुम रजा का रविवार को बरेली के निजी अस्पताल में निधन हो गया था। 

शिवपाल यादव ने अंजुम रजा के बेटे अहमद रजा, आलम रजा और दोनों बेटियों से भी बात कर परिवार को ढांढस बंधाया। परिवार वालों से मुलाकात के बाद शिवपाल सिंह यादव ने कुछ देर मीडिया से भी बात की। 
विज्ञापन


2022 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन की बात पर उन्होंने कहा कि समय आने पर समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन के रास्ते खुले रहेंगे। सपा से कोई समझौता नहीं होगा। सपा को कमजोर करने और तोड़ने के पीछे रामगोपाल यादव का षड्यंत्र था। 

मुलायम सिंह से संबंधों पर बोले- वह पहले भी नेता जी के साथ थे और आज भी साथ हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए शिवपाल ने कहा कि योगी सरकार में भ्रष्टाचार और गुंडाराज बढ़ा है। अपराधियों और दुष्कर्मियों को सरकार शरण मिल रही है। प्रदेश के थाने भाजपा नेता चला रहे हैं। अफसर सरकार के इशारे पर मनमानी कर रहे हैं। देश और प्रदेश में अघोषित इमरजेंसी का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें