फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा नगर आवासीय योजना- पुराने प्लाट बेचकर करोड़ों का घाटा पूरा करने में जुटा बीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। करोड़ों के घाटे में चल रहे बीडीए ने रामगंगा नगर आवासीय योजना में बचे हुए पुराने प्लाट बेचकर घाटा पूरा करने की योजना बनाई है। इसी योजना पर अमल करते हुए बीते तीन महीने में बीडीए ने पुराने आवंटियों से 10 प्रतिशत अतिरिक्त रकम लेकर अब तक 490 खाली प्लाटों की रजिस्ट्री आवंटियों को कर दी है। 700 अविकसित प्लाटों की बिक्री जल्द करने के लिए सड़क निर्माण जल्द कराने की कवायद जारी है।
विज्ञापन

बीडीए पर इस समय 45 करोड़ से अधिक के बैंक का कर्ज है। बैंक अपने कर्ज के बदले बीडीए से हर माह 40 लाख से ज्यादा ब्याज वसूलता है। तीन महीने पहले तो बीडीए के सामने बैंक का ब्याज निपटाने के लिए दोबारा कर्ज लेने की नौबत आ गई थी। करीब 100 अवैध भवनों की कंपाउंडिंग के बाद बीडीए ने रामगंगा नगर में पुराने आवंटियों को प्लाटों की रजिस्ट्री कर पैसा इकट्ठा करने का काम तेज कर दिया है। तीन महीने में 490 भूखंडों की रजिस्ट्री की जा चुकी है। इससे बीडीए को खासी आमदनी भी हुई है। रामगंगा नगर में कुल 1650 प्लाट हैं, जिनमें से 578 प्लाट विकसित हो चुके हैं, जबकि 372 प्लाट कम विकसित हैं। 700 प्लाट अभी अविकसित हैं। बाकी प्लाटों की रजिस्ट्री भी आवंटियों को धड़ाधड़ की जा रही है। बीते चंद दिनों में 37 से ज्यादा प्लाटों की रजिस्ट्री कराई जा चुकी है। रामगंगा नगर के सेक्टर तीन और छह में खाली प्लाटों की जल्द बिक्री के लिए बीडीए ने सड़क निर्माण की कार्ययोजना बना ली है। सड़क निर्माण के टेंडर भी मांग लिए हैं। बीडीए ने बाकी बचे पुराने आवंटियों को जल्द से जल्द अपने प्लाटों की रजिस्ट्री कराने की चेतावनी दी है। न कराने पर पहले की जमा रकम जब्त करने का नोटिस भी भेजा गया है।

रामगंगा नगर आवासीय योजना में पुराने आवंटियों को खाली प्लाटों की रजिस्ट्री की जा रही है। जो बचे हुए आवंटी हैं, वह भी तुरंत बकाया जमा कर अपने प्लाट की रजिस्ट्री करा लें। रामगंगा नगर के बाकी बचे इलाकों को भी जल्द विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिव्या मित्तल, उपाध्यक्ष बीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें