जिले में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही
जिले में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बरेली विकास प्राधिकरण ने शहर में प्रवेश द्वारों पर भव्य संरचनाएं बनाई हैं। इन द्वारों पर भगवान शिव की मूर्तियां स्थापित हैं, जो नाथ नगरी का अहसास कराती हैं। वर्ष 2025 तक जिले में पर्यटकों की संख्या एक करोड़ बीस लाख के पार पहुंच चुकी है।
वर्ष 2026 में भी इसमें वृद्धि का अनुमान है। निगम अब मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत शहर को राममय को राममय बनाने की तैयारी में है। आने वाले समय में अन्य प्रमुख मार्गों पर भी सांस्कृतिक संरचनाएं खड़ी की जाएंगी। ये संरचनाएं बरेली की सुंदरता बढ़ाएंगी। साथ ही, पर्यटकों को यहां की पौराणिक और ऐतिहासिक जड़ों से भी परिचित कराएंगी।
राजेंद्रनगर की सड़कों के कायाकल्प का प्रस्ताव शासन को भेजा
मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के चौथे चरण में राजेंद्रनगर की सड़कों के कायाकल्प का प्रस्ताव अंतिम स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसके लिए प्रशासनिक अनुमति मिल जाएगी। इस योजना के अंतर्गत 79.63 करोड़ रुपये से 3.19 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की तैयारी है। इससे राजेंद्रनगर को विशिष्ट पहचान मिलेगी और यह आधुनिक व्यावसायिक केंद्र के रूप में उभरेगा।
नगर निगम ने इस कार्य को तीन अलग-अलग खंडों में बांटा है। पहले 22.95 करोड़ से सलेक्शन प्वाइंट से शिवाजी चौक होते हुए केजीएन फर्नीचर तक 0.75 किमी सड़क को विकसित किया जाएगा। फिर 30.23 करोड़ से स्वयंवर बरातघर से शिवाजी चौक और श्रीराम जानकी मंदिर तक जाने वाले 1.22 किमी मार्ग का कायाकल्प होगा। अंतिम खंड में 26.45 करोड़ से आईवीआरआई रोड से रतन स्वीट्स होते हुए स्वयंवर बरातघर तक 1.22 किमी सड़क का चौड़ीकरण होगा।
पहले चरण का काम समाप्ति की ओर योजना के पहले चरण के कार्यों को जून के अंत तक पूरा करने की तैयारी है। दूसरे चरण में कोहाड़ापीर व नैनीताल रोड और तीसरे चरण में महर्षि चौक से श्यामगंज पुल तक की सड़क के चौड़ीकरण का काम भी कतार में है।