फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबारात के रूटों पर दुरुस्त होंगी व्यवस्थाएं

Wed, 04 Mar 2015 01:58 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
होलिका दहन और राम बारात के रूटों पर निकलने वाले जुलूसों को देखते हुए डीएम ने पांच से आठ मार्च तक नगर निगम को जर्जर सड़कों की मरम्मत, सफाई, पेयजल आपूर्ति और प्रकाश व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना किला के बमनपुरी में बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 10 बजे नृसिंह मंदिर से निकलने वाली राम बारात अध्यक्ष मुनीश शर्मा की अगुवाई में मलूकपुर चौराहा, आला हजरत, बिहारीपुर ढाल, सिटी पोस्ट ऑफिस, घंटाघर, कुतुबखाना, जिला अस्पताल, कोतवाली, रोडवेज, सिकलापुर चौराहा, बरेली कालेज गेट, शिवाजी मार्ग, कुतुबखाना बड़ा बाजार, साहूकारा, संदल खां चौराहा, किला क्रासिंग, दूल्हा मियां मजार, सिटी सब्जी मंडी, मलूकपुर चौराहा होते हुए नृसिंग मंदिर पर शाम छह बजे संपन्न होगी। राम बारात में सिंहासन जुलूस, एक बैंड, दो ठेले और आठ सौ से ज्यादा भीड़ का अनुमान है।
थाना प्रेमनगर में नरसिंह राजगद्दी की शोभायात्रा विजय शर्मा उर्फ मुन्नू की अगुवाई में छह मार्च पूर्वाह्न 10 बजे से चाहबाई वाली गली से प्रारंभ होकर दयाशंकर तिराहा, गुद्दड़बाग, बानखाना रोड, गुलाबनगर बजरिया, मजार मस्जिद के सामने से घोसियान मस्जिद होते हुए गौरीशंकर मंदिर से नैनीताल रोड, जिला अस्पताल, नावेल्टी चौराहा, कालीबाड़ी, श्यामगंज चौराहा से साहू रामस्वरूप डिग्री कालेज, शिवाजी मार्ग, आलमगिरीगंज, मनिहारन चौक, कोहाड़ापीर चौकी होते हुए वापस चाहबाई में शाम पांच बजे संपन्न होगी। इसमें चार झांकी, एक बैंड, तीन रंग के ठेले और दो हजार से ज्यादा भीड़ का अनुमान है। छह मार्च को प्रात : 10 बजे राम विवाह जुलूस नृसिंह मंदिर से प्रारंभ होकर वापस बमनपुरी में संपन्न होगा। ये जुलूस भी रामबारात वाले रूट से ही निकलेगा। थाना कोतवाली में प्रात : 8:30 बजे से डोरीलाल की अगुवाई में बांसमंडी में गणेश मंदिर से होली के रंगों का जुलूस निकलेगा। ये जुलूस ताड़ीखाना तिराहा, आजमनगर, सिकलापुर, श्यामगंज, गंगापुर, साहू गोपीनाथ और बताशे वाली गली से होकर गुजरेगा। जुलूस में एक बैंड, दो ढोल, दो ट्रैक्टर ट्राली समेत पांच सौ लोगों की भीड़ का अनुमान है। आठ मार्च को बमनुपरी में शाम छह बजे नृसिंह मंदिर से निषाद गंगाघाट का जुलूस बड़ा बाजार, साहूकारा फाटक होते हुए बड़ी बमनपुरी में रात 11 बजे समाप्त होगा। नगर आयुक्त को हर जुलूस के रूटों पर पेयजल, सफाई, सड़क मरम्मत समेत अन्य व्यवस्थाएं सुधारने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जुलूस पर नजर रखने को मजिस्ट्रेट बनाए
होली के त्योहार पर निकलने वाले जुलूसों में शांति व्यवस्था के मद्देनजर सिटी मजिस्ट्रेट मोहम्मद नईम, अर्थ संख्या अधिकारी नरेंद्र सिंह, एक्सईएन पैक फेड डीके चौधरी, एक्सईएन नलकूप खंड, एसपी शर्मा, तहसीलदार विजय यादव, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जगमोहन सिंह, ग्रामोद्योग अधिकारी नवरत्न सिंह समेत 28 अधिकारियों की मजिस्ट्रेट के रूप में तैनाती की गई है। प्रत्येक जुलूस की वीडियो और फोटोग्राफी कराई जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस लाठी, डंडा, हेलमेट, दंगा नियंत्रण वाहन समेत अन्य उपकरणों से लेस होकर अशांति फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें