फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्द्र और राज्य सरकारों पर साधा निशाना

Wed, 04 Mar 2015 01:47 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में 12 मार्च को होने वाले चक्का जाम आंदोलन की रणनीति बनाते हुए कांग्रेसियों ने मंगलवार को केंद्र और प्रदेश की सरकारों को हिला देने का ऐलान किया। आंदोलन के लिए कांग्रेसियों को एकजुट करने के लिए आए पार्टी के प्रदेश महासचिव बलजीत सिंह बिट्टू और प्रदेश सचिव धर्मेंद्र दास गुप्ता ने हाइडिल गेस्ट हाउस में सभा की। दोनों नेताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की जनता को झूठे सपने दिखाकर छला है और सपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। इसके विरोध में जनता को साथ लेकर कांग्रेस आंदोलन छेड़ रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय ने कहा कि आंदोलन सफल होगा तो जनता की आवाज मजबूत होगी और कांग्रेस पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को नेस्तनाबूत करने का बीड़ा कांग्रेस ने उठाया है। प्रदेश सचिव प्रेमप्रकाश अग्रवाल, डॉ. नीतू मेहरोत्रा, अभय शर्मा, कमल बाबू लोधी, मुस्तकीम अंसारी, रविंद्र मिश्रा, कमलेश ठाकुर, केके दीक्षिज, सलीम नूरानी, रविंद्र सहारा, जियाउररहमान, साबिर हुसैन आदि मौजूद रहे। वहीं, जिलाध्यक्ष ने आंदोलन के लिए ब्लाक, नगर पंचायत और नगर पालिकावार आठ-आठ पार्टीजनों की टीमें बना दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें