परीक्षार्थी ने की हाथापाई
पीछे से उसकी शर्ट पकड़कर रोका गया तो वह आवेश में आ गया। शर्ट पकड़ने पर आपत्ति जताते हुए उसने उन्हें और वहां मौजूद अरविंद, महेश, महमूद समेत अन्य शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों से हाथापाई कर दी। दो शिक्षक और एक कर्मचारी को चोटें आईं। हंगामा होते देख अन्य शिक्षक और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उसे दबोचकर पुलिस हिरासत में दे दिया।
सूचना मिलने पर प्राचार्य प्रो. ओपी राय भी मौके पर पहुंचे। चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में प्राचार्य ने सभी शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारियों, अस्थायी, स्थायी कर्मचारियों के साथ मंथन किया। सभी की सहमति पर छात्र पर कार्रवाई का निर्णय लिया गया। कॉलेज से तहरीर मिलने के बाद देर रात बारादरी थाना पुलिस ने आरोपी छात्र आकाश साहनी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
परीक्षा के दौरान पुलिस तैनाती की मांग
शिक्षकों और कर्मचारियों ने बारादरी इंस्पेक्टर से परीक्षा की शुरुआत और छूटने के दौरान दो पुलिसकर्मियों की तैनाती के लिए कहा है। बताते हैं कि आरोपी छात्र की कक्षा में उपस्थिति बेहद कम रहती है। लिहाजा, वह कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर और अन्य शिक्षकों को पहचान नहीं सका।