कार्यकर्ताओं में उत्साह
पार्टी नेतृत्व द्वारा बरेली क्षेत्र से दो प्रमुख नेताओं को उच्च सदन भेजने के फैसले से रूहेलखंड और ब्रज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
लोकसभा चुनाव में टिकट बदलने के बाद संतोष गंगवार को राज्यपाल की जिम्मेदारी दी गई और अब उनकी पुत्री श्रुति गंगवार को राज्यसभा भेजकर पार्टी ने पुराने व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मजबूत संदेश दिया है।
लोध समुदाय को साधा
योगी सरकार में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह आंवला से पांच बार विधायक रह चुके हैं। ब्रज और पश्चिमांचल में लोध समुदाय के बीच उनकी गहरी पैठ को देखते हुए उन्हें राज्यसभा में उच्च कद दिया गया है।
इस फैसले का सीधा असर बरेली, बदायूं, एटा और कासगंज जिलों की नवाबगंज, आंवला, शेखूपुर, दातागंज, मारहरा और पटियाली जैसी एक दर्जन से अधिक विधानसभा सीटों के समीकरणों पर पड़ेगा।