फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आयुर्वेद प्रशिक्षण के लिए राजश्री काॅलेज ने किया एमओयू पर हस्ताक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राजश्री आयुर्वेदिक मेडिकल काॅलेज व धन्वंतरि आरोग्यधाम गुजरात ने वैश्विक आयुर्वेद प्रशिक्षण के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। एमओयू का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर आयुर्वेद प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से चिकित्सा एवं रोग निदान पद्धतियों की उत्कृष्टता के लिए शिक्षण प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

धन्वंतरि आरोग्यधाम एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष वैद्यराज हरिनाथ झा, संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल के मध्य बीएएमएस शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को वैश्विक चिकित्सीय अनुभव प्रदान करने के लिए प्रस्तावित 16 देशों में भेजना एवं अत्याधुनिक वैज्ञानिक पद्धतियों से चिकित्सा एवं रोग निदान में प्रशिक्षण मुहैया कराने पर सहमति जाहिर की।
संस्थान के चेयरमैन ने बताया कि इस एमओयू के माध्यम से बीएएमएस के छात्र-छात्राएं उत्तर भारत के अग्रणी चिकित्सीय संस्थानों के अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल होकर लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इस दौरान निदेशक प्रो. अनिल कुमार, डीन एकेडमिक प्रो. साकेत अग्रवाल, दुष्यंत माहेश्वरी, प्रो. बी बद्रीनाथ, निदेशक प्रो. पंकज कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें