बरेली। स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में लापरवाह और असक्रिय एएनएम और आशा बहुओं को ड्यूटी से हटाया जाएगा। डीएम रविंद्र कुमार ने ऐसी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को चिह्ति कर नोटिस देने की कार्रवाई कर हटाने के लिए आदेश किया है।
बुधवार को विकास भवन में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने अलग-अलग योजनाओं की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि संस्थागत प्रसव की संख्या जिन विकासखंड में कम है। वहां आशा बहुओं के माध्यम से लोगों को संस्थागत प्रसव कराने के लिए जागरूक किया जाए। डीएम ने समीक्षा में पाया कि जननी सुरक्षा योजना में गर्भवती महिलाओं का भुगतान अटका हुआ है। सीएमओ को सभी लाभार्थी को शत प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए कहाा। जिन आशाओं का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। उनको भी भुगतान कराया जाए। जिन अस्पतालों में आभा आईडी 30 प्रतिशत से कम बनी हैं। वहां इसमें तेजी लाई जाए। बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि मलेरिया, डेंगू के वीडियो सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लास में चलाया जाए। बैठक में सीडीओ जग प्रवेश, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो