फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव, कहा- रुहेलखंड में फिल्म सिटी बनने की सारी क्षमताएं

Sat, 23 Nov 2024 06:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: अभिनेता राजपाल यादव शनिवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम रूआ उवाच में शिरकत की। 
विज्ञापन
अभिनेता राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है कि रुहेलखंड जल, जंगल-जमीन, पहाड़ी और पर्यावरण से ओतप्रोत है। यहां शत प्रतिशत फिल्म सिटी बनने की संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि हमारा सपना है कि रुहेलखंड में फिल्म सिटी बने। इसके लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि देश में कई फिल्म सिटी हैं, लेकिन राजपाल यादव की मदर फिल्म सिटी गोरेगांव ईस्ट मुंबई ही रहेगी। 

विज्ञापन


महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित रूआ उवाच में पहुंचे अभिनेता राजपाल यादव का जोरदार तरीके से स्वागत किया। उनके साथ साहित्यकार सुधीर विद्यार्थी भी रहे। एमबीए सभागार तालियों से गूंज उठा। राजपाल यादव ने भी हाथ उठाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। बता दें कि रूआ उवाच कार्यक्रम विश्वविद्यालय सांस्कृतिक केंद्र की ओर से आयोजित किया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें