फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यकों में दहशत नहीं, दिल में जगह बनाना चाहती भाजपा : राजनाथ

Wed, 17 Apr 2019 10:38 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के तेवर आज बदले नजर आए। अपने संबोधन में जहां उन्होंने भाजपा को राष्ट्रभक्त बताते हुए पुलवामा हमले के बदले में की गई कार्रवाई की जिक्र किया वहीं अल्पसंख्यक मतदाताओं को भी लुभाने की पूरी कोशिश की। 

कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों में दहशत का माहौल नहीं बल्कि उनके दिलों में जगह बनाकर उनका समर्थन हासिल करना चाहती है। जिसका जीता जागता उदाहरण है कि 57 इस्लामिक देशों के संगठन ओआईसी ने भारत को ससम्मान आमंत्रित करके तरजीह दी है। 
विज्ञापन


सपा-बसपा गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि बुआ-बबुआ का यह गठबंधन अस्तित्व बचाने के लिए किया गया है। क्योंकि उन्हें पता था कि वह अलग-अलग लड़ेंगे तो तिनके की तरह उड़ जाएंगे।

बुधवार को मीरानपुर कटरा स्थित रामलीला मैदान पर भाजपा प्रत्याशी अरुण कुमार सागर के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले चरण में हुए चुनाव में भाजपा ने विपक्षी दलों की नींद उड़ा दी है। 
विज्ञापन

इसीलिए अपनी हार देख गठबंधन के लोग ईवीएम पर उंगली उठाने लगे हैं। गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में भारत का मस्तक ऊंचा किया है। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। 2014 में भारत टॉप टेन में नौवें स्थान पर था। 

अब छठे स्थान पर पहुंच गया है। कुछ ही दिनों में भारत पांचवें स्थान पर होगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि 2030 और 31 में टॉप-3 देशों में भारत खड़ा हो विश्व की आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा। 

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि जवाहरलाल नेहरू से लेकर राजीव गांधी और राहुल गांधी तक सभी ने गरीबी हटाओ देश बचाओ का नारा दिया, लेकिन गरीबी नहीं हटी। 

भारत में गरीबी दूर करनी है तो भारत को कांग्रेस से मुक्त करना होगा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, प्रत्याशी अरुण सागर, जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा, सहकारी बैंक के चेयरमैन डीपीएस राठौर आदि ने भी संबोधित किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें