फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिल्ली-मथुरा में भी वांछित है 300 करोड़ की ठगी का आरोपी राजेश मौर्य, पुलिस खंगाल रही रिकॉर्ड

Thu, 29 May 2025 11:53 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

तीन सौ करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी राजेश मौर्य के खिलाफ दिल्ली और मथुरा में भी मामले दर्ज हैं। बरेली पुलिस ने दिल्ली और मथुरा पुलिस को उसकी गिरफ्तारी के संबंध में सूचना भेज दी है।
विज्ञापन
आरोपी राजेश मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में डेढ़ साल बाद गिरफ्तार हुआ 300 करोड़ रुपये की ठगी का आरोपी श्रीगंगा इंफ्रासिटी का एमडी राजेश मौर्य दिल्ली और मथुरा में भी ठगी के मामलों में वांछित है। उसके खिलाफ अन्य राज्यों में भी मामले दर्ज होने का अंदेशा है। बारादरी पुलिस ने दिल्ली और मथुरा पुलिस को उसकी गिरफ्तारी के संबंध में सूचना भेज दी है। मथुरा और दिल्ली पुलिस भी उसको रिमांड पर लेकर जल्द पूछताछ करेगी। 

विज्ञापन


रियल एस्टेट कारोबारी गंगा इंफ्रासिटी के एमडी राजेश मौर्य को बारादरी पुलिस ने उसके पीलीभीत बाइपास स्थित आवास चंद्रगुप्ता पुरम कॉलोनी से 25 मई को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। 

कुशीनगर का रहने वाला है आरोपी 
राजेश मौर्य मूल रूप से कुशीनगर जिले का रहने वाला है। उसके पिता बरेली नगर निगम में ट्यूबवेल ऑपरेटर पद से 2015 में सेवानिवृत्त होने के बाद यहीं रहने लगे थे। उसने 2018 में गंगा इंफ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से रियल एस्टेट कंपनी पंजीकृत कराने के बाद ग्रीन पार्क कॉलोनी में कार्यालय बनाया और ठगी का धंधा शुरू कर दिया। वह और उसके परिवार के लोग गैंगस्टर के मामले में भी आरोपी हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: 300 करोड़ की ठगी... गिरोह में सरकारी कर्मी भी शामिल, गिरफ्तारी के बाद खुला राजेश मौर्य का काला चिट्ठा

इंफ्रासिटी प्राइवेट लिमिटेड की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर भी उसने सैकड़ों लोगों से ठगी की। इसके अलावा कॉलोनियां विकसित करने के नाम पर भी ठगी का धंधा करता रहा। पुलिस को उसकी डेढ़ साल से तलाश थी। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली और मथुरा में भी मामले दर्ज हैं। वहां की पुलिस को सूचित कर दिया गया है। बरेली पुलिस भी उसका रिकार्ड खंगाल रही है।

विज्ञापन

परिवार के लोग भी जा चुके हैं जेल 
बारादरी के चंद्रगुप्तपुरम निवासी राजेश मौर्य के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो पूरा परिवार फंसता चला गया। उसका रसूख और रुपये की ताकत भी काम नहीं आई। सबूत मिलते गए और मुकदमे दर्ज होते रहे। बारादरी पुलिस ने वर्ष 2019 में राजेश मौर्य, उसके भाई मनोज मौर्य, अजय मौर्य, दिनेश मौर्य और पिता रामदेव मौर्य पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर दी। इसके बाद शिकंजा और कसा। सभी को जेल की हवा खानी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें