फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून आया... झमाझम बारिश लाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुबह से दोपहर दो बजे तक चटक धूप और भीषण गर्मी रही। धूप की तेजी के चलते बाहर निकलना मुश्किल था, लेकिन अपराह्न 2.30 बजे अचानक आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते झमाझम बारिश होने लगी। आधे घंटे से ज्यादा की बारिश से गर्मी और उमस काफूर हो गई। हालांकि हल्की बारिश शाम तक होती रही। देर रात भी आसमान में बादल छाए रहने से बारिश की संभावना बनी हुई थी। मौसम विभाग ने मानसून के पश्चिमी यूपी में प्रवेश करने के बाद आगामी तीन हल्की मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश होने की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने पांच जुलाई तक मानसून आने की भविष्यवाणी की थी। शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह ही चटक धूप खिली। अपराह्न दो बजे तक धूप की तीव्रता चरम सीमा पर थी। भीषण उमस और गर्मी से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। करीब 2.30 बजे के बाद अचानक आसमान में बादल छा गए और झमाझम बारिश होने लगी। शाम तक 20 एमएम से अधिक बारिश रिकार्ड की गई है। देर रात भी आसमान में बादल छाए हुए थे और बारिश होने के आसार बन रहे थे। अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 7.0 डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि मानसून आने के बाद अगले 24 घंटे उत्तर प्रदेश के मैदानी और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश की संभावना पूरी तरह बनी हुई है। आगामी तीन तक दक्षिण-पूरब दिशा से हवा चलेगी। कभी धूप निकलेगी तो कभी बादल बनेंगे। दिन और रात में रुक-रुककर बारिश होगी। तापमान में गिरावट आएगी। भीषण गर्मी और उमस से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें