फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: होली पर होटलों में रेन डांस, कहीं डीजे पर झूमेगी महफिल

Thu, 26 Feb 2026 02:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। होली पर शहर के होटलों में रेन डांस होगा। कहीं डीजे पर महफिल झूमेगी। संगीत, रंगों की बारिश के साथ फूड और फोटो जोन भी होंगे। ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। अलग-अलग पैकेज तैयार किए हैं। कहीं कपल एंट्री पर छूट दी जा रही है, तो कहीं ग्रुप बुकिंग को तरजीह दी जा रही है। सिंगल एंट्री के लिए भी अलग रेट तय किए गए हैं, ताकि हर वर्ग के लोग अपनी सुविधा के अनुसार जश्न में शामिल हो सकें।
विज्ञापन

होटलों की होली पार्टी की सबसे बड़ी खासियत उनका अलग-अलग अंदाज है। कहीं हाई वोल्टेज डीजे की धुन पर युवा थिरकेंगे तो कहीं पारंपरिक ढोल की थाप पर रंगों का उत्सव मनाया जाएगा। कुछ होटलों ने फैमिली जोन बनाकर परिवारों के लिए अलग माहौल तैयार किया है।


आकर्षक सेल्फी पॉइंट्स पर होगी फोटोग्राफी
इस बार लगभग हर होटल में ऑर्गेनिक और स्किन फ्रेंडली रंगों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही रंग-बिरंगी सजावट, थीम बेस्ड डेकोरेशन और आकर्षक सेल्फी पॉइंट्स बनाए जा रहे हैं। कई जगह प्रोफेशनल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की सुविधा भी पैकेज में शामिल की गई है, ताकि मेहमान अपने खास पलों को सहेज सकें।
विज्ञापन




खानपान की होगी विशेष व्यवस्था
कहीं स्पेशल होली ठंडाई और गुजिया का स्वाद मिलेगा, तो कहीं मल्टी-कुजीन बुफे और लाइव फूड काउंटर का आकर्षण रहेगा। कुछ होटलों में वेलकम ड्रिंक और कॉम्पिलमेंट्री स्नैक्स भी ऑफर का हिस्सा हैं। अर्ली बुकिंग पर छूट और सीमित पास की व्यवस्था ने लोगों का उत्साह बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर इन पार्टियों के पोस्टर और वीडियो तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। इससे युवाओं में खासा क्रेज देखा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें