फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बदला मिजाज, आज और राहत मिलने के आसार

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

बुधवार को बादल छाने के बावजूद बारिश न होने की वजह अनुकूल माहौल न होना बताया मौसम विशेषज्ञों ने

बरेली। बीते कई दिनों से धूप और उमस से बेहाल हो रहे लोगों को मंगलवार की देर रात हुई बारिश से काफी राहत मिली। बुधवार सुबह भी हल्के बादल छाए रहे मगर अनुकूल माहौल न होने से बारिश नहीं हो सकी। मौसम विशेषज्ञों ने गुरुवार को भी बादल मंडराने से राहत की बारिश होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

बीते सालों पर गौर करें तो सितंबर में अच्छी बारिश होती रही है और एक पखवाड़ा गुजरने के बाद तापमान लुढ़कना शुरू हो जाता था। मगर, इस साल मौसम का रुख साफ नहीं हो रहा है। बारिश के बजाय जून की तरह धूप खिल रही है और लोग पसीने से तरबतर हो रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक अबकी गर्मी के दिनों में सर्वाधिक बारिश दर्ज हुई है जिसके चलते उच्च वायुदाब क्षेत्र बनने की वजह से अब बारिश नहीं हो रही है। बादल छा रहे हैं मगर हवाएं उन्हें आगे धकेल रही हैं। स्थिरता दर्ज न होने से बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन रहा है। मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुुताबिक मंगलवार की शाम से मौसम का मिजाज बदला है। देर रात अचानक निम्न वायुदाब क्षेत्र हावी हुआ और हल्की बारिश हुई। सुबह भी बादल छाए रहे मगर तेज हवाओं के चलते ठहराव नहीं हो सका। उम्मीद जताई कि गुरुवार को हल्की बारिश से और राहत मिल सकती है।

सितंबर में तापमान में पहली बार दर्ज हुई गिरावट

बीते करीब माह भर से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़त दर्ज हो रही थी। मंगलवार की देर रात हुई बारिश के बाद तापमान में भी सितंबर में पहली बार अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। बुधवार को तापमान 32.0 डिग्री और न्यूनतम 23.0 डिग्री सेल्सिय दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 72 से 91 फीसदी रहा।

कुछ दिन और इंतजार कीजिए ...और बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक कुछ दिन तक और इंतजार करना होगा। दो तीन दिन में अच्छी बारिश के हैं संकेत, उसके बाद तापमान में काफी गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें