बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी का मार्ग परिवर्तित
बरेली होकर गुजरने वाली विशेष ट्रेन का संचालन बुधवार को परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि बरौनी से बुधवार को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी रास्ते में 20 मिनट रोककर चलाई जाएगी। इसके अलावा बुधवार को दरभंगा से चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग सीवान, थावे, कप्तानगंज, गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी। 23 अगस्त को 12354 लालकुआं-हावड़ा एक्सप्रेस लालकुआं से 70 मिनट देरी से चलाई जाएगी।
प्लेटफार्म नंबर एक पर फुट ओवरब्रिज की मरम्मत शुरू
बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी व आरपीएफ थाने के पास स्थित फुट ओवरब्रिज की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। यह कुछ स्थानों पर जर्जर हो गया था। सौ साल पहले इस फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया था। यहां पर अब स्वचालित सीढ़ियां भी हैं। यह फुट ओवरब्रिज प्लेटफार्म नंबर एक से पांच तक को जोड़ता है। मरम्मत के चलते ब्रिज को आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है।