फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीईटी के दौरान दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाएगा रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्योहारी सीजन के बीच 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दौरान रेलवे बरेली-मथुरा और बरेली-लखनऊ के बीच दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाएगा। शुक्रवार को अनारक्षित श्रेणी की इन गाड़ियों की समय सारिणी जारी कर दी गई।
विज्ञापन

इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि 05310 बरेली-मथुरा कैंट अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को बरेली से तड़केे चार बजे चलने के बाद पांच बजे बदायूं, 6:10 बजे कासगंज, 7:22 बजे हाथरस सिटी और 8:30 बजे मथुरा कैंट पहुंचेगी। इन्हीं तारीखों में 05309 मथुरा कैंट-बरेली अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी मथुरा कैंट से शाम 6:10 बजे चलने के बाद 7:12 बजे हाथरस सिटी, 8:25 बजे कासगंज, 9:32 बजे बदायूं और रात 11 बजे बरेली पहुंचेगी।
लखनऊ-बरेली विशेष गाड़ी का संचालन 24, 29, 31 अक्तूबर को किया जाएगा। बरेली-लखनऊ परीक्षा विशेष गाड़ी 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को चलाई जाएगी। 05011 परीक्षा विशेष गाड़ी लखनऊ से रात 11:35 बजे चलने के बाद ऐशबाग, सिंधौली, सीतापुर, हरगांव, लखीमपुर, गोला गोकर्णनाथ, मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत होते हुए अगले दिन सुबह 5:30 बजे भोजीपुरा, 7:05 बजे इज्जतनगर, 7:30 बजे बरेली सिटी और 7:45 बजे बरेली जंक्शन आएगी। 05012 परीक्षा विशेष गाड़ी बरेली जंक्शन से शाम छह बजे चलने के बाद 6:20 बजे बरेली सिटी, 6:35 बजे इज्जतनगर, सात बजे भोजीपुरा और अगले दिन तड़के तीन बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें