विशेष ट्रेनों की बिगड़ी चाल, 12 ट्रेनों ने 11 घंटे तक कराया इंतजार
दिल्ली-लखनऊ रेल रूट पर ट्रेनों का दबाव ज्यादा होने के कारण ट्रेनें लेटलतीफी का शिकार हो रही हैं। कई बार विशेष ट्रेनों को रोककर नियमित ट्रेनों को पास किया जा रहा है। इस कारण विशेष ट्रेनों की चाल नहीं संभल रही।
बरेली होते हुए औसतन रोजाना 190 ट्रेनों का आवागमन होता है। इन दिनों 60 विशेष ट्रेनों का भी संचालन किया जा रहा है। सोमवार रात से मंगलवार तक बरेली होते हुए गुजरने वाली 12 विशेष ट्रेनों ने 11 घंटे तक इंतजार कराया।
05577 सहरसा-आनंद विहार विशेष ट्रेन 11 घंटे, 04019 बरौनी-आनंद विहार विशेष ट्रेन नौ घंटे और 04208 दिल्ली-लखनऊ विशेष ट्रेन छह घंटे देरी से आईं। 04030 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन और 04210 लखनऊ-चंडीगढ़ विशेष ट्रेन ने चार-चार घंटे, 04603 वाराणसी-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष ट्रेन ने छह और 03221 राजगीर-उधमपुर विशेष ट्रेन ने पांच घंटे तक इंतजार कराया।
यह भी पढ़ें- UP: पतियों को छोड़ दो सहेलियों ने आपस में रचाई शादी, बोलीं- पुरुषों से नफरत; हैरान करने वाली है इनकी कहानी
04302 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन, 04518 बठिंडा-वाराणसी विशेष ट्रेन, 04207 लखनऊ-दिल्ली विशेष ट्रेन, 04213 अयोध्या-आनंद विहार विशेष ट्रेन, 05578 आनंद विहार-सहरसा विशेष ट्रेन भी लेटलतीफी का शिकार रही। अप-डाउन में 14 नियमित ट्रेनों ने भी इंतजार कराया।