बरेली। ट्रेनों में वेटिंग खत्म करने के लिए रेलवे 21 सितंबर से क्लोन ट्रेनें चलाएगा। उत्तर रेलवे की देखरेख में पांच जोड़ी क्लोन ट्रेन चलेंगी। फिलहाल मुरादाबाद रेल मंडल को कितनी क्लोन ट्रेनें मिलेंगी, इसका अधिकारियों ने खुलासा नहीं किया है।
ये ट्रेनें कोविड स्पेशल ट्रेन से पहले चलेगी। जिसमें दस दिन का रिजर्वेशन बैकअप खत्म किया जाएगा। क्लोन ट्रेन का किराया रैक के अनुसार होगा। मसलन हमसफर एक्सप्रेस का रैक होगा तो हमसफर का किराया और जनशताब्दी का रैक होगा तो जनशताब्दी का किराया लगेगा। इन ट्रेनों में बिना रिजर्वेशन के यात्रा नहीं को सकेगी। मुरादाबाद रेल मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि क्लोन ट्रेनों के ठहराव के लिए राज्य सरकार से सुझाव लिए जाएंगे। संवाद