बरेली। पूर्वांचल और बिहार की गाड़ियों पर यात्रियों का दबाव कम नहीं हो रहा। नियमित ट्रेनें लगातार फुल होकर चल रही हैं। विशेष गाड़ियों की स्थिति भी ज्यादा ठीक नहीं है। ऐसे में रेलवे नियमित गाड़ियों पर यात्रियों का दबाव कम करने के लिए 10 और 11 नवंबर को छपरा-आनंद विहार-छपरा के बीच एक-एक फेरे के लिए विशेष गाड़ी चलाएगा।
05081 छपरा-आनंद विहार विशेष गाड़ी 10 नवंबर को छपरा से दोपहर तीन बजे चलने के बाद मशरख, थावे, पडरौना, रामकोला, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर होते हुए अगले दिन सुबह 6:15 बजे बरेली आएगी और मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए 10:45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 05082 आनंद विहार-छपरा विशेष गाड़ी 11 नवंबर को दोपहर एक बजे आनंद विहार से चलने के बाद शाम 5:47 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह नौ बजे छपरा पहुंचेगी। संवाद