फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special Train: लालकुआं-हावड़ा स्पेशल के समय में रेलवे ने किया बदलाव, जानिए अब कितने बजे चलेगी ये ट्रेन

Mon, 22 Apr 2024 06:10 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

लालकुआं-हावड़ा विशेष ट्रेन 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे के स्थान पर अब लालकुआं से 1:35 बजे चलेगी। रेलवे ने संसोधित समय सारणी जारी कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने 05060/05059 लालकुआं-हावड़ा-लालकुआं विशेष ट्रेन की समय सारणी में बदलाव किया है। इस ट्रेन का संचालन अब 25 अप्रैल से 28 जून तक अप-डाउन में 10-10 फेरों के लिए किया जाएगा। रविवार को रेलवे ने संसोधित समय सारणी जारी कर दी। लालकुआं से वाया भोजीपुरा, पीलीभीत होते हुए पूर्वांचल, बिहार और बंगाल तक जाने-आने वाली नई रेल लाइन की यह पहली विशेष ट्रेन है।

विज्ञापन


05060 लालकुआं-हावड़ा विशेष ट्रेन 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे के स्थान पर अब लालकुआं से 1:35 बजे चलने के बाद किच्छा होते हुए 3:10 बजे भोजीपुरा जंक्शन आएगी। यहां से पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंड़ा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, थावे, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, जसीडीह, आसनसोल होते हुए अगले दिन रात 9:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। 

वापसी में 05059 हावड़ा-लालकुआं विशेष ट्रेन 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 11:30 बजे हावड़ा से चलने के बाद रविवार सुबह 10:55 बजे बजे पीलीभीत और 12:05 बजे भोजीपुरा जाएगी। यहां से चलने के बाद दोपहर 1:55 बजे लालकुआं पहुंचेगी। 18 एलएचबी कोच की यह ट्रेन पीलीभीत टाइगर रिजर्व में करीब 17 किमी की दूरी 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें