सियालदाह एक्सप्रेस की जनरल बोगी में फौजियों ने कब्जा कर लिया। जिस स्टेशन पर भी यात्री बोगी में चढ़ने की कोशिश करते तो फौजी अंदर से दरवाजा बंद करके उनके साथ अभद्रता करते। कई जगह तो ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे यात्रियों को धक्का भी दे दिया। इसकी सूचना कंट्रोल से मिलने पर बरेली जंक्शन पर रुकी ट्रेन से एक फौजी को पकड़कर आरपीएफ के हवाले कर दिया गया। घटना से अफसरों में भी खलबली मची रही।
जम्मू से कोलकाता जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस की जनरल बोगी में फौजियों ने ट्रेन के चलते ही कब्जा कर लिया था। यात्रियों के चढ़ने पर फौजी उनसे अभद्रता करते। दूर से आ रही ट्रेन में रामपुर, मुरादाबाद आदि पीछे कई स्टेशनों पर इस तरह की हरकत हुई। जिसकी सूचना कंट्रोल रूम मुरादाबाद को दी गई। वहां से आए वायरलेस पर मिलेट्री मूमेंट कंट्रोल और आरपीएफ ने बरेली जंक्शन पर ट्रेन रुकते ही जनरल बोगी में छापा मारा दिया। यात्रियों से मारपीट करने के आरोप में हिमांचल के रहने वाले सीआईएसएफ के हेड कांस्टेबिल अशोक कुमार को पकड़ लिया गया। अशोक का कहना है कि उसकी पोस्टिंग धनबाद में है। वह वहां जाने के लिए जालंधर से ट्रेन में सवार हुआ था। जिसकी जनरल बोगी में पहले से ही फौजी सवार थे। जिन्होंने अंदर से दरवाजा बंद कर रखा था और स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर चढ़ने वाले यात्रियों से वह बदतमीजी कर रहे थे। अशोक का आरोप था कि एमसीओ ने बदतमीजी करने वाले फौजियों को पकड़ने की बजाए, उसे बेवजह पकड़ लिया।
फोटो...
पहले बियर मंगवाई फिर पीटा
आरपीएफ के सिपाही ने थाने के सामने ठेली लगाने वाले वेंडर सीताराम से बियर की बोतल मंगवाई। इसके बाद सिपाही बोतल को एकांत स्थान पर वेंडर से ले जाकर रखने की बात कहने लगा। उसका मकसद था कि वेंडर एकांत स्थान पर उसके साथ बियर की बोतल लेकर जाए और पैक बनाकर उसे दे। इससे मना करने पर सिपाही ने प्लेटफार्म नंबर एक पर उसकी पिटाई कर दी। ये देख भीड़ लगती देख सिपाही खिसक लिया। इसकी सूचना वेंडर ने जीआरपी थाने में दी है।