फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों ने की यात्री को ट्रेन से फेंकने की कोशिश

Fri, 15 May 2015 01:43 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 सीट के विवाद में दो सिपाहियों ने  पहले तो एक यात्री को जमकर पीटा उसके बाद उसे ट्रेन से फेंकने के लिए खींचने लगे। यात्री ने जब शोर मचाया तो दूसरे मुसाफिरों ने उसे किसी तरह बचाया। घटना रामपुर और बरेली के बीच में हुई। बरेली पहुंचने पर यात्री ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाने के कई सिपाहियों से आमना सामना भी कराया गया लेकिन यात्री किसी को पहचान नहीं सका।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार सुबह सात बजे अमृतसर से चलकर सहरसा (बिहार) को जाने वाली जन नायक एक्सप्रेस की जनरल बोगी में हुई। बिहार के बड़वलगंज निवासी विष्णु गोपाल पंजाब की निजी कंपनी में ठेकेदारी करते हैं। वह जन नायक एक्सप्रेस से बिहार लौट रहे थे। रामपुर से निकलते ही उनकी सीट पर बैठने को लेकर दो सिपाहियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों सिपाही आग बबूला हो गए और उसे पीटने के बाद ट्रेन से फेंकने के लिए दरवाजे तक खींच ले गए। किसी तरह उसकी जान बची। इंस्पेक्टर जीआरपी चंद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि विष्णु का थाने में मौजूद सिपाहियों से आमना सामना कराया, लेकिन इनमें से उसने किसी के न होने की बात कही। सिपाही कौन थे, इसका पता नहीं चल सका। विष्णु थाने में अपने साथ हुई मारपीट की सूचना दर्ज कराकर अवध आसाम एक्सप्रेस से चला गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सिपाहियों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें