फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई के दूसरे सप्ताह में शुरू होगा कासगंज रूट

Wed, 22 Apr 2015 01:16 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआरएम चंद्रमोहन जिंदल ने बरेली- कासगंज रूट 10 मई तक चालू होने की उम्मीद जताई है। मंगलवार को रेल सप्ताह के अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि इस रूट की सारी दिक्कतें दूर कर ली गई हैं। सीआरएस निरीक्षण के बाद इस पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होेंने इज्जतनगर रेलवे मंडल की उपलब्धियां गिनाईं और कुछ नए प्रस्तावों को भी साझा किया।
विज्ञापन

डीआरएम ने बताया कि बरेली-बदायूं ब्रॉड गेज का काम पूरा हो गया है। स्पीड ट्रायल हो चुका है। दूसरा ट्रायल सीआरएस का निरीक्षण न होने से अटका है। तीन तरह की दिक्कत इसे शुरू करने में आ रही थी।  80 करोड़ का फंड बाद में मिला। बरेली जंक्शन में इंटर लॉकिंग करने में दिक्कत आई। ब्रिज बनाने के काम में सुस्ती दिखी। अब सभी समस्याएं सुलझ गई हैं। 30 अप्रैल तक सीआरएस निरीक्षण करेंगे। 10 मई तक बरेली कासगंज रूट शुरू करने की पूरी उम्मीद है।  उन्होंने बताया कि रेलवे ने यात्रियाें की सुविधा के लिए 138 नंबर राष्ट्रीय हेल्पलाइन शुरू की है। इसमें फोन कर यात्री पानी, सफाई, खानपान व समस्या की शिकायत कर सकता है। जबकि 182 नंबर पर सुरक्षा से संबंधित मामलाें पर फोन किया जा सकेगा।

 मशीन से मिलेंगे साधारण टिकट
यात्रियाें की सुविधा का ध्यान रखते हुए जल्द ही सेकेंड-ए व 9-बी श्रेणी के स्टेशनाें पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाई जाएंगी। यात्री टिकट सुविधा केंद्र भी बनेंगे। फर्रु खाबाद, रामनगर व कुशीनगर रेलवे स्टेशनाें पर करंट बुकिंग सेवा शुरू कर दी गई है। मंडल से जुड़े 24 स्टेशनाें पर स्टेशन टिकट बुकिंग सेवक भी आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन


 यात्रियाें की मिलेगी नई सौगात
डीआरएम ने बताया कि भोजीपुरा- पीलीभीत ब्रॉडगेज का काम लगभग पूरा हो चुका है। मार्च 2016 तक कासगंज-मथुरा से पीलीभीत तक गाड़ियां चलने लगेंगी। रामनगर- आगरा फोर्ट साप्ताहिक एक्सेप्रस चलेगी। बरेली कासगंज के बीच दो जोड़ी एक्सप्रेस और कासगंज-बदायूं के बीच तीन जोड़ी सवारी गाड़ी चलेंगी। दरभंगा- अजमेर के बीच एक जोड़ी साप्ताहिक एक्सप्रेस और अमृतसर- कानपुर सेंट्रल के मध्य एक जोड़ी साप्ताहिक एक्सप्रेस चलेगी। कासगंज रूट शुरू होने से आगे कई अन्य महत्वपूर्ण गाड़ियां भी चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें