फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार-देहरादून के लिए सभी ट्रेनें 22 अक्तूबर तक रद्द, पढ़ें क्या है वजह

Sun, 13 Oct 2019 09:54 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
रेलवे ने हरिद्वार-देहरादून जाने वाली ट्रेनें 22 अक्तूबर तक के लिए रद्द कर दी हैं। हावड़ा से देहरादून जाने वाली दून एक्सप्रेस 15 अक्तूबर से जंक्शन और हावड़ा और राप्ती गंगा एक्सप्रेस नजीबाबाद से चलेगी। इज्जतनगर मंडल की नैनी जन शताब्दी एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों को रविवार से रद्द किया गया है।
विज्ञापन


हरिद्वार देहरादून के लिए जंक्शन से जनता एक्सप्रेस दून एक्सप्रेस, कुंभ, उपासना, जबलपुर हरिद्वार एक्सप्रेस, मालदा टाउन एक्सप्रेस पांच ट्रेनों को 20 अक्तूबर तक रद्द कर दिया है। 

रेलवे ने मुरादाबाद डिवीजन के लक्सर हरिद्वार सेक्शन पर के ऐंथल-पथरी स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग दो टुकड़ों में होगी। इससे जंक्शन से गुजरने वाली कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। 
विज्ञापन


इंजीनियरिंग अनुभाग के मुताबिक, गोरखपुर देहरादून राप्ती गंगा एक्सप्रेस 16 से 18 अक्टूबर तक नजीबाबाद और हावड़ा देहरादून दून एक्सप्रेस 15 से 22 अक्तूबर तक बरेली जंक्शन से चलाई जाएगी। वापसी में भी दोनों ट्रेन नजीबाबाद और जंक्शन तक ही आएंगी। 
विज्ञापन

19 से 21 अक्तूबर तक वाराणसी देहरादून जनता एक्सप्रेस, हावड़ा हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस 16 से 21 अक्तूबर, हावड़ा देहरादून उपासना एक्सप्रेस 16 से 19 अक्तूबर, माल्दा टाउन हरिद्वार एक्सप्रेस 14 से 21 अक्तूबर, जबलपुर हरिद्वार एक्सप्रेस 17 अक्तूबर को रद्द रहेगी।

इज्जतनगर मंडल की चार ट्रेनें रद्द
इज्जतनगर मंडल की काठगोदाम देहरादून एक्सप्रेस (12091अप/12092डाउन) और रामनगर हरिद्वार एक्सप्रेस (15033 अप/15034 डाउन) 13 से 20 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। मंडलीय अधिकारियों ने सभी रिजर्व यात्रियों को मेसेज करके सूचित किया है। 

ट्रेनें 13 से रद्द.. असर 15 अक्तूबर से
रेलवे ने जंक्शन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को 13 अक्तूबर से रद्द किया है। लेकिन हावड़ा देहरादून दून एक्सप्रेस 13 अक्तूबर को हावड़ा से चलकर 15 अक्तूबर को जंक्शन पहुंचती है। जिससे 13 और 14 अक्तूबर को हावड़ा से चलने वाली दून एक्सप्रेस देहरादून जाएगी, लेकिन 15 अक्तूबर से देहरादून न जाकर जंक्शन से वापस हावड़ा जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें