बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे लालकुआं-प्रयागराज के बीच विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। यह ट्रेन लालकुआं से बरेली, बदायूं, कासगंज, कन्नौज, कानपुर होते हुए संचालित की जाएगी।
04117 प्रयागराज-लालकुआं साप्ताहिक विशेष गाड़ी 19 जून से 31 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को प्रयागराज से रात 11:30 बजे चलने के बाद एक बजे फतेहपुर और अगले दिन तड़के 3:35 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इसके बाद 5:50 बजे कन्नौज, छह बजे फर्रुखाबाद, 8:55 बजे बदायूं, 9:55 बजे बरेली जंक्शन, 10:15 बजे बरेली सिटी, 10:35 बजे इज्जतनगर आएगी। यहां से बहेड़ी, किच्छा होते हुए दोपहर 12:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।
वापसी में 04118 लालकुआं-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष गाड़ी 20 जून से एक अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार को लालकुआं से 2:50 बजे चलने के बाद 4:30 बजे इज्जतनगर, पांच बजे बरेली सिटी, 5:20 बजे बरेली जंक्शन आएगी। शाम 6:10 बजे बदायूं, 7:40 बजे कासगंज, 9:10 बजे फर्रुखाबाद, 10:12 बजे कन्नौज, 11:40 बजे कानपुर सेंट्रल और अगले दिन तड़के 4:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। संवाद