काठगोदाम-सूबेदारानागंज के बीच चलेगा नियमित ट्रेन
पूर्वोत्तर रेलवे काठगोदाम-सूबेदारानागंज के बीच नियमित ट्रेन चलाने की तैयारी में है। इसकी समय सारिणी तैयार कर ली गई है। संचालन शुरू करने के लिए रेलवे बोर्ड की हरी झंडी का इंतजार है। यह ट्रेन काठगोदाम से बदायूं, कानपुर होते हुए चलाई जाएगी। बरेली के स्टेशनों पर भी इसका ठहराव होगा। काठगोदाम-सूबेदारानागंज के बीच यह ट्रेन 648 किमी की दूरी औसतन 13 घंटे में तय करेगी।