रेलवे ने महाकुंभ के दौरान 22545-46 लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस में दो नए कोच लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। दिसंबर के अंत तक कोच मिल जाएंगे। कुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होगा।
इससे पहले इस लग्जरी सेमी हाईस्पीड ट्रेन में दो कोच लगाने की तैयारी है। इससे यात्रियों को आसानी से कन्फर्म टिकट मिल सकेगा। लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव बरेली के अलावा मुरादाबाद और हरिद्वार में भी है।
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: बरेली-दिल्ली पैसेंजर समेत 12 ट्रेनें निरस्त, कोहरे के सीजन में मुश्किल होगा सफर
हालांकि, महाकुंभ प्रयागराज में हैं मगर बड़ी संख्या में लोग इस अवधि में गंगा स्नान के लिए हरिद्वार समेत अन्य जगहों पर भी जाते हैं। एक जनवरी को इस ट्रेन की चेयरकार श्रेणी में 50 और एग्ज्यूकेटिव श्रेणी में 10 वेटिंग हैं।
कुंभ के दौरान यात्रियों का दबाव और भी बढ़ेगा। अब तक इस ट्रेन का संचालन आठ कोच के साथ किया जा रहा है। कुंभ के दौरान इस ट्रेन का संचालन 10 कोच के साथ किया जाएगा।