फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना के ढाई घंटे रोकीं ट्रेनें, यात्री रहे परेशान

Tue, 13 Mar 2018 01:35 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
indian railway
विज्ञापन

 रेलवे के इंजीनियरिंग सेक्शन ने स्टेशन मास्टर को बिना सूचना दिए ब्लॉक ले लिया और ट्रेनों को ढाई घंटे के लिए बिलपुर स्टेशन पर रोक दिया। इससे परेशान यात्रियों ने स्टेशन मास्टर कक्ष में हंगामा काटा। स्टेशन मास्टर ने उन्हें किसी तरह समझाकर शांत किया। बरेली से लखनऊ की दिशा में जाने वाली सियालहद एक्सप्रेस, बरेली-वाराणसी और हिमगिरि एक्सप्रेस बिलपुर स्टेशन पर खड़ी रहीं। इससे ढाई घंटे तक यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इंजीनियरिंग सेक्शन ने 10 मार्च को भी रसुइया और बरेली कैंट स्टेशन के बीच इंक्वायरी को बिना सूचना दिए ही ब्लॉक लिया था। 

विज्ञापन

 बिलपुर से मीरानपुर कटरा स्टेशन तक साठ किलोग्राम प्रति मीटर वजन की पटरिया बिछाने का काम सोमवार से शुरू हुआ। इंजीयनिरिंग विभाग ने इसके लिए मुरादाबाद कंट्रोल रूम से डाउन दिशा की रेलवे लाइन पर ढाई घंटे का ब्लॉक लिया, लेकिन बिलपुर स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना नहीं दी। ब्लॉक के चलते सियालदह एक्सप्रेस तथा हिमगिरि सुपरफास्ट ट्रेन को बिलपुर स्टेशन पर रोक दिया गया। नियत समय पर काम पूरा न होने पर ब्लॉक को आधा घंटा और बढ़ा दिया गया। लिहाजा दोनों ट्रेनों के यात्री शाम चार बजे तक परेशान रहे। ट्रेनें क्यों रोकी गई हैं, इसकी जानकारी न मिलने पर यात्रियों ने स्टेशन मास्टर कक्ष में हंगामा किया। इससे पहले 10 मार्च को बरेली कैंट और रसुइया के बीच ब्लॉक लेने की सूचना इंक्वायरी पर नहीं दी गई थी, इससे ट्रेनों के आने-जाने का यात्रियों को पता नहीं चला तो उन्होंने हंगामा काटा। यहां बता दें कि एक महीना पहले बिलपुर स्टेशन के पास सत्याग्रह एक्सप्रेस के ड्राइवर को झटके लगे थे। इसके बाद इस सेक्शन के 35 किलोमीटर एरिया में गति बाध्यता का कॉशन लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें