फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे में रेल यात्री.. बरेली-मुरादाबाद के बीच तीन जगह टूटी मिली पटरी

Tue, 31 Oct 2017 02:14 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
टूटी ट्रेन की पटरी
विज्ञापन

विज्ञापन
रेलवे की लापरवाही से रेल यात्रियों की सुरक्षा दांव पर लगी हुई है। पटरियों पर सौ की रफ्तार से दौड़ रही ट्रेनों पर किस कदर खतरा मंडरा रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बरेली से मुरादाबाद रेलखंड पर अप लाइन की पटरी तीन जगह टूटी मिली है। लाइनमैन की जांच में पटरी पर गड़बड़ियां सामने आने के बाद मरम्मत का काम शुरू किया गया। रेल सूत्रों के मुताबिक गड़बड़ी सामने आने से कुछ ही समय पहले अवध आसान एक्सप्रेस, कुंभ एक्सप्रेस सहित तीन मालगाड़ियां इन टूटी पटरियों से गुजर चुकी थी। इसके अलावा चार दिन पहले बुधवार को गौसगंज रेलवे क्रॉसिंग पर टैंकर से टकराई लखनऊ से मेरठ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस भी इसी पटरी पर गुजर गई। 
रेल पटरी को अपग्रेड करने की कवायद के बीच बरेली-मुरादाबाद के बीच तीन जगह पटरी टूटी होने का हैरान करने वाला मामला सोमवार को सामने आया। बरेली से मुरादाबाद रूट पर नगरिया से मिलक के बीच सुबह 6.35 बजे किमी संख्या 1342/29 से 1342/31 के बीच पटरी टूटी मिली। वहीं शहजादनगर से रामपुर के बीच किमी संख्या 1368/17 से 1368/15 के बीच सुबह 8.30 बजे रेल की पटरी में गैप मिला था। इसके बाद दलपतपुर से कटघर के बीच भी सुबह 9.10 बजे लाइनमैन को किलोमीटर संख्या 1389/17 से 1389/15 के बीच रेल लाइन टूटी मिली। सुबह की शिफ्ट मेें लाइनमैन के टूटी पटरियों की जानकारी कंट्रोल रूम में देने के बाद रेलवे अधिकारी सक्रिय हो गए जिसके बाद कॉशन के सहारे गाड़ियों को गुजारा गया। रेल सूत्रों के मुताबिक सभी जगहों पर मरम्मत शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फिश प्लेटों की हुई आयलिंग 
रामगंगा यार्ड से बिसारतगंज की ब्रांच लाइन पर किमी संख्या 06/06 से 07/00 के बीच फिश प्लेटों की आयलिंग और गियरिंग का काम कराया गया। इस काम से ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। रेलवे के इंजीनियरिंग सेक्शन ने ब्रांच लाइन पर सोमवार को काम शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें