फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अस्पताल में कर्मचारियों ने हंगामा किया

Sat, 13 Feb 2016 02:06 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे अस्पताल में बाहरी व्यक्ति पर नेत्र उपकरण सप्लाई करने का आरोप लगाते हुए एनई रेलवे मेंस कांग्रेस पदाधिकारियों ने हंगामा किया। आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर कुछ देर के लिए कर्मचारी नेता धरने पर भी बैठ गए। एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष राकेश मिश्रा, संरक्षक सुभाष दुबे, मंडल मंत्री भजनलाल समेत बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी और कर्मचारी शुक्रवार को दोपहर के समय पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर स्थित रेलवे अस्पताल पहुंचे। यहां कर्मचारी नेताओं ने नेत्र परीक्षण विभाग में बाहरी व्यक्ति के नेत्र रोगियों को चश्मे आदि जबरन सप्लाई करने का का आरोप लगाया। कर्मचारी नेता की इस व्यक्ति से नोकझोंक भी हुई। कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि यह व्यक्ति काफी समय से अस्पताल में उपकरण सप्लाई कर रहा है। उसने खुद स्वीकार किया कि उसका कोई कांटेक्ट अस्पताल से नहीं है। इसकी रिकार्डिंग भी एक कर्मचारी नेता ने की। इस पर कार्रवाई के विरोध में हंगामा करते हुए कर्मचारी नेता धरने पर भी बैठ गए। कर्मचारी नेेताओं ने साफ कहा कि रेलवे अस्पताल में इस तरह की धांधली हुई तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन में शेर मुहम्मद, रणविजय सिंह, अमित यादव, अशोक कुमार, सतेंद्र यादव, हरीश बोरा, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, इस बारे में रेलवे अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके चौधरी ने कहा कि अस्पताल में कोई बाहरी व्यक्ति उपकरण सप्लाई नहीं कर रहा है। मरीज अपनी मर्जी से जहां से चाहते हैं, वहां से उपकरण खरीदते हैं। अस्पताल में इस तरह की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें